नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 56वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान उन्हीं हार्दिक पंड्या के हाथों में है, जिन्होंने अपनी अगुआई में 2022 में गुजरात टाइटंस को उसके उद्घाटन सीजन में चैंपियन बनाया था। अब गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। गुजरात टाइटंस अभी आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। उसके 10 मैच में 14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस के 11 मैच में 14 अंक हैं। उसका नेट रनरेट गुजरात टाइटंस से बेहतर है, इसलिए वह तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले 6 मैच में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 भविष्यवाणी
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में कगिसो रबाडा की वापसी हो सकती है। वह एक महीने के निलंबन के बाद टीम में लौटे हैं। वह तरोताजा होकर खेलने के लिए बेताब होंगे। मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच से पहले यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाली गई है। साथ ही फैंटेसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले क्रिकेट फैंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुमानित ड्रीम11 बनाने को लेकर सुझाव भी दिया गया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी
मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस के कैंप में किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। महेला जयवर्धने ने बताया है कि पिछले कुछ मुकाबलों में बाहर रहने वाले मिचेल सैंटनर चयन के लिए उपलब्ध हैं। मिचेल सैंटनर ने रविवार और सोमवार को नेट्स पर गेंदबाजी की। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला मैच के दिन किया जाएगा।
मुंबई इंडियंस इस तथ्य से अवगत है कि गुजरात टाइटंस के 75 प्रतिशत रन न केवल उनके शीर्ष 3 (शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर) बनाते हैं, बल्कि वे ही अधिकांश गेंदों (लगभग 75 प्रतिशत) का सामना करते हैं। इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस निसंदेह अपने सर्वश्रेष्ठ जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को शुरू में ही इन तीनों (गिल, सुदर्शन, बटलर) को निशाना बनाने के लिए उतार देगा। इसके अलावा वे गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम को भी पिच पर नहीं टिकने देने की पूरी कोशिश करेंगे।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी
गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटंस कैंप में भी कोई चोट की स्थिति नहीं है। सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। इनमें कगिसो रबाडा भी शामिल हैं। हालांकि, कगिसो रबाडा ने सोमवार शाम को नेट पर बहुत ज्यादा ट्रेनिंग या गेंदबाजी नहीं की। गुजरात टाइटंस पिछले कुछ समय से तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। कगिसो रबाडा को शायद इशांत शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
इशांत शर्मा का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन 11.18 रन प्रति ओवर लुटाये हैं। कगिसो रबाडा का मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्लेबाजों रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और विल जैक्स के खिलाफ अनुकूल रिकॉर्ड है। कगिसो रबाडा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स को 2-2 बार, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 बार आउट किया है।
ये हैं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा।
गुजरात टाइटंस की संभावित XII : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा।
IPL 2025, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1
कप्तान: सूर्यकुमार यादव।
उप कप्तान: जसप्रीत बुमराह।
विकेटकीपर: जोस बटलर।
बल्लेबाज: साई सुदर्शन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, शाहरुख खान
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, शाहरुख खान।
गेंदबाज: आर साई किशोर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
IPL 2025, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2
कप्तान: रोहित शर्मा।
उप कप्तान: शुभमन गिल।
विकेटकीपर:जोस बटलर।
बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा।
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान।