34.1 C
New Delhi
Tuesday, May 6, 2025

MI vs GT : क्या बारिश बनेगी विलेन, यहां पढ़ें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मुंबई की मौसम रिपोर्ट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे का आमना-सामना करेंगी। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला एक ऐसी जंग है, जिसके नतीजे के बाद एक टीम की आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत होगी और दूसरे की कमजोर होगी। दोनों टीमें 7 जीत से 14-14 अंकों के साथ इस मुकाबले में उतरी हैं।

हालांकि, गुजरात टाइटंस ने 10 मैच खेले हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने उससे एक मैच ज्यादा खेला है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबलों में मुंबई इंडियंस शानदार फॉर्म में है। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता था, लेकिन बाद में लगातार 6 मुकाबले जीते। पिछले 4 मैच में उसकी जीत का अंतर भी काफी (राजस्थान रॉयल्स को 100 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया) रहा।

हेड-टू-हेड रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों के शीर्ष बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। इस कारण यह एक उच्च स्कोरिंग मुकाबला होना चाहिए। इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। आईपीएल 2023 में होम-अवे फॉर्मेट की वापसी के बाद से मुंबई इंडियंस का घर पर सबसे अच्छा जीत प्रतिशत (63.1%) है। इसके बाद गुजरात टाइटंस (60.0%) का नंबर आता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 50% (52.3%) से अधिक के साथ तीसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 2 और गुजरात टाइटंस ने 4 में जीत हासिल की है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का इस सीजन घर पर सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। उसने 5 में से 4 में जीत हासिल की है।

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच में वही पिच होगी जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबलों में इस्तेमाल की गई थी, इसलिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की संभावना है। यानी फिर चौके-छक्कों की बरसात हो सकती है। गेंदबाजी के मोर्चे पर वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए थोड़ी मददगार होगी।

सोमवार 5 मई की रात को प्रशिक्षण सत्र के अंत में पिच को ढक दिया गया था, ताकि बेमौसम बारिश से उसे बचाया जा सके। साथ ही यदि मंगलवार को खुली पिच पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती है तो नीचे की नमी बरकरार रहे। इन परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। रात में कुछ ओस पड़ सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुन सकती है।

MI vs GT मैच: मुंबई का मौसम पूर्वानुमान

मुंबई में मंगलवार 6 मई 2025 की शाम को थोड़ी बारिश की उम्मीद है। हालांकि, बारिश और आंधी के कारण होने वाली संक्षिप्त रुकावटों के कारण मैच भले ही छोटा (ओवर कम कर दिये जएं) हो जाए, लेकिन खेल रद्द होने की आशंका नहीं है। मुंबई में दिन-ब-दिन मौसम गर्म होता जा रहा है। एक्यूवेदर के अनुसार, खेल की शुरुआत में मुंबई का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो अंत तक 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान आर्द्रता 25% से 41% के बीच रहने का अनुमान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles