23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

PCB से नाराज़ मोहम्मद रिजवान, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से इनकार

नई दिल्ली : पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब बगावती तेवर दिखाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा खिलाड़ियों को दिए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि PCB ने उन्हें कैटेगरी बी में शामिल किया है, जिससे वे नाराज़ हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि रिजवान उन 30 खिलाड़ियों में अकेले हैं, जिन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है लेकिन उन्होंने अब तक उस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए कॉन्ट्रैक्ट देते समय कैटेगरी ए को हटा दिया है। इसमें पहले सिर्फ बाबर आजम, रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी थे। यह कैटेगरी प्लेयर्स को यह साफ मैसेज देने के लिए हटाई गई थी कि बोर्ड पिछले एक साल में उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है।

मोहम्मद रिजवान ने PCB के सामने रखीं सख्त शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन सीनियर खिलाड़ियों समेत 10 खिलाड़ियों को कैटेगरी बी में एक साथ रखा है, लेकिन रिजवान ने हाल ही में बोर्ड को साफ कर दिया है कि वह डॉक्यूमेंट पर तभी साइन करेंगे जब बोर्ड उनकी कुछ शिकायतों पर ध्यान देगा। सूत्र ने कहा कि रिजवान ने यह मांग वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद की।

जानिए, मोहम्मद रिजवान की PCB से क्या है मांग

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सामने अपनी मांगें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को पहले की तरह कैटेगरी ए में शामिल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही रिजवान ने यह भी सुझाव दिया कि बोर्ड जब भी किसी खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त करे, तो उसे अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पूरा कार्यकाल और पर्याप्त समय दिया जाए। दिसंबर 2024 के बाद से रिजवान को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है, और हाल ही में वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाए जाने से कई प्रशंसक और क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान रह गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles