25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

पचमढ़ी में मानसून मैराथन : 7 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धावकों के साथ 2000 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

– “सतपुड़ा की रानी” पचमढ़ी में मानसून मैराथन, 6 से 70 वर्ष आयु के धावकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

– जोरदार बारिश के बीच 7वीं मानसून मैराथन, विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावक

– 42, 21, 10 और 5 किलोमीटर श्रेणी में धावाकों ने दिखाया उत्साह

(NST News) भोपाल. मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को आयोजित हुई ‘पचमढ़ी मानसून मैराथन’ ने रोमांच, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर वातावरण निर्मित किया। 7वीं मानसून मैराथन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन और ‘एडवेंचर एंड यू’ (केए कनेक्ट) के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुई। इस बहुप्रतीक्षित मैराथन में देशभर से लगभग 2000 धावकों और 7 अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि नागपुर और भोपाल जैसे शहरों से कई प्रतिभागी साइकिल चलाकर पचमढ़ी पहुंचे, जिससे आयोजन को एक पर्यावरणीय संदेश भी मिला। मैराथन के दौरान हल्की-हल्की बारिश और बादलों के बीच धावकों ने पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पचमढ़ी मानसून मैराथन केवल एक सामान्य आयोजन नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की प्रकृति, साहसिक पर्यटन और आमजन की भागीदारी का एक जीवंत उदाहरण है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड निरंतर प्रयासरत है कि राज्य के प्राकृतिक और साहसिक गंतव्यों को एक नई पहचान मिले। पचमढ़ी जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन पर मानसून के समय मैराथन का आयोजन, न केवल एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देता है, बल्कि आमजन में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाता है। इस वर्ष देशभर से आए धावकों और अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि मध्यप्रदेश अब साहसिक और अनुभव आधारित पर्यटन का भी एक केंद्र बन रहा है।

सभी वर्गों में दिखा अद्भुत उत्साह

इस आयोजन की सबसे खास बात रही इसमें शामिल हुए 6 वर्ष के बच्चे, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, और दो दिव्यांग धावकों की भागीदारी रही। इनमें महाराष्ट्र के श्रीकांत राउत ने 5 किलोमीटर वर्ग में और मुंबई के निरंजन जादव ने 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। निधि, जो मूकबधिर हैं, उन्होंने 21 किलोमीटर की रेस में जीत हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

चार श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता

प्राकृतिक छटा से सजे पचमढ़ी में यह मैराथन चार वर्गों में आयोजित की गई — 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर। मैराथन की शुरुआत एमपीटी ग्लेन व्यू होटल से हुई, जहां 42 किलोमीटर की दौड़ प्रातः 4 बजे और शेष तीन वर्गों की दौड़ सुबह 6 बजे प्रारंभ की गई।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

42 किलोमीटर दौड़ (18 से 41 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : जितेंद्र पटले

महिला प्रथम : रितुजा मड़ावी

पुरुष द्वितीय : अंकित शर्मा

महिला द्वितीय : निकिता मंडलोई

42 किलोमीटर दौड़ (41 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : संदीप रेवाल

महिला प्रथम : आशा सिंह

पुरुष द्वितीय : मयंक अवस्थी

महिला द्वितीय : अंजलि मनाेज

21 किलोमीटर दौड़ (18 से 31 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: मोहित कोरे

महिला प्रथम: निकिता साहू

पुरुष द्वितीय: तेजस बनकर

महिला द्वितीय: हिना मिस्त्री

21 किलोमीटर दौड़ (31 से 46 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: ओमप्रकाश भलावी

महिला प्रथम: पूजा भलावी

पुरुष द्वितीय: गोपाल कुशवाह

महिला द्वितीय: अर्चना कन्नमवार

21 किलोमीटर दौड़ ( 46 से 61 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: संतोष तायड़े

महिला प्रथम: पायल मोदी

पुरुष द्वितीय: मनोज मेहर

महिला द्वितीय: निति रॉय

21 किलोमीटर दौड़ (61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: विनीत चौरसे

पुरुष द्वितीय: राजेश दत्ता

10 किलोमीटर दौड़ (18 से 31 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: विशाल कौशल

महिला प्रथम: रीता तरारे

पुरुष द्वितीय: वैभव दांडेकर

महिला द्वितीय: मयूरी नागपुरे

10 किलोमीटर दौड़ (31 से 46 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: मोहित बिसेन

महिला प्रथम: ऋषिका जायसवाल

पुरुष द्वितीय: विनोद मेहर

महिला द्वितीय: दीप्ति शर्मा

10 किलोमीटर दौड़ (46 से 61 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: शिव प्रकाश चौधरी

महिला प्रथम: आभा सिंह

पुरुष द्वितीय: राज कुमार

महिला द्वितीय: अर्पणा धुवारे

10 किलोमीटर दौड़ (61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: सुरेंद्र पारिख

महिला प्रथम: हेमा हिमथानी

पुरुष द्वितीय: विवेक राजहंस

महिला द्वितीय: शाेभा व्यास

5 किलोमीटर दौड़ (5 से 11 आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम: लक्ष्य पटेल

महिला प्रथम : सान्वी देशमुख

पुरुष द्वितीय: स्वरूप भट्ट

महिला द्वितीय: गौरी नागा

5 किलोमीटर दौड़ (11 से 19 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : उत्सव पाटीदार

महिला प्रथम : महक सलीम

पुरुष द्वितीय: विनय पलासिया

महिला द्वितीय: नव्या बारई

5 किलोमीटर दौड़ (19 से 31 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : एमडी फहाद

महिला प्रथम : अंजलि

पुरुष द्वितीय: पवन सिंह

महिला द्वितीय: तृप्ति बावने

5 किलोमीटर दौड़ (31 से 46 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : रिंकू थापा

महिला प्रथम : ममता कुमावत

पुरुष द्वितीय: गौरव यादव

महिला द्वितीय: सुनीता भिडे

5 किलोमीटर दौड़ (46 से 61 वर्ष आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : अनिल दुम्हारे

महिला प्रथम : नीलिमा राजुरकर

पुरुष द्वितीय: प्रमोद घोड़से

महिला द्वितीय: तृप्ति दीक्षित

5 किलोमीटर दौड़ (61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

पुरुष प्रथम : देशराज

महिला प्रथम : ममता गुप्ता

पुरुष द्वितीय: बालासाहेब

महिला द्वितीय: पूर्वा फडणीस

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles