33.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

मध्यप्रदेश फेंसिंग टीम का दमदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता ब्रॉन्ज

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश फेंसिंग टीम ने ईपे इवेंट में प्रभावशाली खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। राजस्थान में 25 से 28 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में मोहित श्रीवास, प्रिंस, शंकर और भाव्य की चार सदस्यीय टीम ने मजबूत तालमेल, संतुलन और तेज़ स्ट्राइक्स के दम पर शानदार मुकाबले खेले। फाइनल राउंड तक टीम ने ठोस डिफेंस और सटीक मूव्स से अपनी पकड़ बनाए रखी और कड़े मुकाबले में मेडल सुनिश्चित किया। राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षण ढांचे की मजबूती को दिखाती है। एमपी फेंसिंग अकादमी की आधुनिक तकनीक, फिटनेस ट्रेनिंग और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles