24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

एमपी मास्टर्स बैडमिंटन: भोपाल के हेमंत गीते ने एकल–युगल में जीत के साथ दूसरे दौर में बनाई जगह

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल के हेमंत गीते ने गुरुवार से प्रारम्भ हुई 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए 35 वर्ष आयु वर्ग में अपने एकल और युगल दोनों मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन भेल खेल प्राधिकरण, एआईबीयू और भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ द्वारा भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप का उद्घाटन भेल के महाप्रबंधक (एचआर) टीयू सिंह ने भेल खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर मप्र बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल चौघुले, भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बीके शिकारी, सचिव जय सिंह और चीफ रेफरी बीडी गौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत एआईबीयू के रामनारायण गिरि, जी शेखर, सुनील सपकाल और सत्येंद्र ने किया।

35 वर्ष वर्ग के एकल मुकाबले में भोपाल के हेमंत गीते ने बैतूल के सुनील को 21-10, 21-15 से पराजित किया। इसी वर्ग के युगल मुकाबले में अंकित श्रीवास्तव के साथ खेलते हुए गीते ने खरगोन के जयेश–हरजीत की जोड़ी को 21-5, 21-11 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

आज खेले गए अन्य मुकाबलों में पुरुष एकल 35 वर्ग में रीवा के मनोज कुमार ने भोपाल के रोविन निशांत को 21-13, 21-17 से हराया, जबकि बैतूल के अमित ने गुना के मयंक देव को 21-9, 21-14 से मात दी। इसी वर्ग में भोपाल के आशीष गुप्ता ने 21-16, 21-17 से जीत दर्ज की। पुरुष एकल 40 वर्ग में इंदौर के मनीष ने भोपाल के कमलेश गामित को 21-16, 21-9 से हराया, वहीं भोपाल के प्रवीण बरथरे ने मंडला के शरद को 21-11, 21-16 से पराजित किया।

पुरुष एकल 45 वर्ग में एमपीबीए के सीमान्त श्रीवास्तव ने भोपाल के आशुतोष को 21-10, 21-13 से हराया। पुरुष एकल 50 वर्ग में नरसिंहपुर के अंबरीश शर्मा ने नर्मदापुरम के रविंद्र को 21-9, 21-9 से जबकि भोपाल के रजनीश मारण ने नर्मदापुरम के सुनील मिश्रा को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी। पुरुष एकल 55 वर्ग में भोपाल के नरेश बागड़े ने बैतूल के प्रवीण को कड़े मुकाबले में 18-21, 21-17, 21-12 से हराया।

युगल मुकाबलों में पुरुष युगल 40 वर्ग में भोपाल के कमलेश गामित–अशोक की जोड़ी ने इंदौर के मनीष–अंशुमान को 18-21, 21-17, 23-21 से हराया। वहीं पुरुष युगल 50 वर्ग में भोपाल के हबीब हुसैन–दिलीप मेहरा ने सज़ील–जीआर गंगाले की जोड़ी को 21-16, 10-21, 21-19 से पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles