32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

म.प्र.रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते रजत और कांस्य पदक

भोपाल।कोलकाता में 17-18 सितम्बर, 2016 को आयोजित फस्र्ट इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप, 2016 में म.प्र. राज्य वाटर स्पोट्र्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी सोना कीर ने वुमेन काॅक्स लैस ओपन लाइटवेट टीम इवेन्ट में रजत और विशाकत चन्द्रा एवं कुलदीप सेंधव ने काॅक्स लैस पेयर मेन्स टीम इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किया। गौरतलब है कि उक्त खिलाड़ी रोइंग अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में रोइंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं

रोइंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने गत दिवस टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि पदक जीतने का यह सिलसिला निरंतर बनाएं रखें। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शाबाशी देकर उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles