30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

4th दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप का सफल समापन, एमपी अकादमी ने जीते 8 पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 19 जनवरी तक आयोजित 4th दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप का समापन हुआ। ट्रैप इवेंट में देशभर से करीब 300 निशानेबाजों ने हिस्सा लेकर उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 8 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य) जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। Trap Youth Men स्पर्धा में मानित्वा सिंह रावत ने स्वर्ण पदक और अह्यान अली ने कांस्य पदक अर्जित किया। Trap Junior Men स्पर्धा में मानित्वा सिंह रावत ने रजत पदक जबकि अमन चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। Trap Women स्पर्धा में वर्षा वर्मन ने कांस्य पदक जीता, वहीं प्रगति दुबे ने फाइनल में चौथा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। Senior Women Team स्पर्धा में वर्षा वर्मन, प्रगति दुबे और नीरू की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। Senior Men Team स्पर्धा में मानित्वा सिंह रावत, अमन चौहान और अरशद हसन खान की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया। Junior Men Team स्पर्धा में मानित्वा सिंह रावत, अमन चौहान और दीर्घ चौहान की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी का यह प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles