32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

मप्र स्टेट यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट: बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल ने इंदौर को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

एनएसटी न्यूज़, भोपाल। मध्य प्रदेश स्टेट यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर यूनिवर्सिटी को 51 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला पूरे समय भोपाल की टीम के नियंत्रण में रहा। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यामिनी बिल्लोरे ने नाबाद 37 रनों की संयमित और उपयोगी पारी खेली। पलक वशिष्ठ ने 35 रन बनाए, जबकि अनन्या दुबे ने 26 रनों का अहम योगदान दिया। इंदौर यूनिवर्सिटी की ओर से गेंदबाजी में मानसवी ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन अन्य गेंदबाज भोपाल की बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर यूनिवर्सिटी की टीम भोपाल की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित ओवरों में केवल 78 रन ही बना पाई। इंदौर की ओर से मनिका ने 17 रन और महक ने 15 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल की ओर से गेंदबाजी में रचना दुबे ने 2 विकेट लिए। वहीं पलक वशिष्ठ, अंशुलिका सिंह, मंजू और वैष्णवी गुप्ता ने 1-1 विकेट लेकर इंदौर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही भोपाल की टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ग्वालियर की टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles