24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

क्रांति गौड़ ने बढ़ाया प्रदेश का मान, छतरपुर में बनेगा नया क्रिकेट स्टेडियम: मुख्यमंत्री

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत ने देश का मान बढ़ाया है और इसमें मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ की भूमिका खास रही। छतरपुर के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रांति ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और हौसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रांति गौड़ का सम्मान 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित स्वागत समारोह में डॉ. यादव ने क्रांति गौड़, उनके माता-पिता और कोच राजीव बिरथरे का अभिनंदन किया। उन्होंने घोषणा की कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए छतरपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। क्रांति के पिता की बहाली से जुड़ी अपील पर भी सरकार ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खेल अकादमी की बालिकाओं ने इस दौरान क्रांति से बातचीत की। खिलाड़ियों ने उनसे फिटनेस, प्रैक्टिस रूटीन और अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभवों के बारे में सवाल किए। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को फिटनेस और अनुशासन पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान शरीर और मन को मजबूत बनाते हैं और खेल में बेहतर प्रदर्शन में मदद देते हैं।

क्रांति गौड़ ने बालिकाओं को सलाह दी कि लक्ष्य पाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने मीठा खाना पूरी तरह छोड़ दिया। कोच राजीव बिरथरे ने कहा कि फिटनेस पर काम करने से क्रांति चोट के बाद भी जल्दी मैदान पर लौटीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिना मुश्किल खेले। समारोह में खेल मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी और खेल अकादमी की बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles