24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सेलिंग में मप्र अकादमी ने जीते चार स्वर्ण

भोपाल | मप्र राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा अकादमी को तीन रजत और दो कांस्य पदक भी मिले। हर्षिता तोमर ने 4.7 में, 29ईआर में प्रदीप ठाकुर और आप्टीमिस्ट क्लास में उमा चौहान तथा इंडिया इंटरनेशनल रिगाटा में प्रदीप ठाकुर ने मप्र अकादमी को स्वर्ण दिलाए। इसके अलावा महक मानकर और राममिलन यादव ने एक-एक रजत जीते। महक मानकर ने कांस्य पदक भी अपने नाम किया। रिगाटा में हर्षिता और महक ने कांस्य पदक जीते। 4.7 में राम मिलन को एक कांस्य भी मिला। चीफ कोच अर्जुन अवार्डी जीएल यादव ने अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जूनियर नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप की लैजर 4.7 स्पर्धा में अकादमी की हर्षिता तोमर ने स्वर्ण, महक मानकर और राम मिलन यादव ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया। इसी प्रकार 29मत इवेन्ट में प्रदीप ठाकुर और आप्टीमिस्ट क्लास में उमा चैहान ने एक-एक स्वर्ण पदक तथा श्रद्धा वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार इंडिया इन्टरनेशनल रिगाटा (चैम्पियनशिप) के 29मत इवेन्ट में प्रदीप ठाकुर ने एक स्वर्ण, लेजर 4.7 के बालिका वर्ग में हर्षिता तोमर ने रजत और महक मानकर ने कांस्य तथा लेजर 4.7 बालक वर्ग में राम मिलन यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। उक्त खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी एवं वाटर स्पोट्र्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles