19.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

काॅमनवेल्थ चेस में मप्र की नित्यता ने जीता कांस्य

भोपाल। मध्यप्रदेश की होनहार शतरंज खिलाड़ी नित्यता जैन ने कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्हें यह पदक अंडर-16 बालिका वर्ग में मिला है। यह उनके कॅरिअर का आठवां अंतरराष्ट्रीय पदक है। स्पर्धा में नित्यता के अलावा प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता के सात चक्रों में नित्यता ने पांच अंक अर्जित करते हुए अंडर-16 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड के मुकाबले में उन्होंने अपने ही देश की अडाने नारायणी को हराया। इस स्पर्धा में पदकीय सफलता हासिल करने के बाद नित्यता तमिलनाडु के लिए रवाना हो गईं। जहां वे नेशनल सब जूनियर चेस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नित्यता के अलावा भोपाल के अंडर-8 बालक वर्ग में 6 वर्षीय माधवेंद्र प्रताप शर्मा 10वें तथा ईशान सिंह खनूजा 11 वें स्थान पर रहे हैं। जबकि भोपाल की आरना चौबे अंडर 8 बालिका वर्ग में 13वें स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रखर गुप्ता 16वें तथा बालिका वर्ग में वर्षिता जैन 14वें स्थान पर रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में शिवांश तिवारी 7वें तथा देवांश सिंह 24वें स्थान प्राप्त रहे। इस चैंपियनशिप की ओपन कैटेगरी में देवांश खत्री, अदिति श्रीवास्तव एवं ओजस्व सिंह ने भागीदारी की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles