35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

धोनी की तारीफ करने पर विराट से खुश हुए सौरव गांगुली

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वर्तमान कप्तान विराट कोहली जमकर तारीफ की है। सौरव ने विराट की तारीफ उनके द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किए गए ट्वीट पर की है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने उनको ट्रिब्यूट देते हुए एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में विराट कोहली ने एमएस धोनी को कई मौकों पर खुद को टीम से बाहर होने से बचाने के लिए और अपने क्रिकेट करियर में सही मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘धोनी भाई आप हमेशा मेरे लिए कप्तान ही रहोगे।’

विराट कोहली द्वारा एमएस धोनी के प्रति इस सम्मान के लिए सौरव गांगुली ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर विराट कोहली को धोनी के प्रति सम्मान प्रकट करने और अपने करियर को शेप देने में उनके योगदान को याद रखने के लिए उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी कप्तान के रूप में भारत के लिए कई सफलताएं अर्जित करने के लिए उनको बधाई दी। सौरव गांगुली ने अपने ट्वीट में कोहली के लिए लिखा, ‘एमएसडी के प्रति विराट कोहली का सम्मान देखकर अच्छा लगा। वह आज जहां भी हैं अपने इसी व्यवहार के कारण हैं। सभी क्रिकेटर्स के लिए यह सीख है कि एक अचीवर के प्रति कैसे सम्मान प्रकट करना चाहिए।’

सौरव गांगुली ने एक दूसरे ट्वीट में विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, ‘आप जैसे लोग ही भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाई ले जाएंगे, गॉड ब्लेस यू।’भारतीय टीम ने टेस्ट मैचों में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। लेकिन, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट कोहली को अभी अपनी कप्तानी की परीक्षा देनी होगी। टीम में महेंद्र सिंह धोनी के होने से उनके लिए चीजें काफी आसान हो जाएंगी। कोहली ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा था कि वो महेंद्र सिंह धोनी को उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए कहेंगे। कोहली ने खुशी जाहिर की थी कि धोनी अब फ्री होकर क्रिकेट खेल सकेंगे और उनके उपर कप्तानी को काइ दबाव नहीं होगा तो वो फिर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जलवा बिखेरेंगे।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles