23 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर लगाया बड़ा दांव, छह गुना बढ़ी कीमत में हुई खरीद

नई दिल्ली : WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया कर पर बड़ी बोलियां लगाते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले दो बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता है और इस सीजन के लिए भी टीम ने मजबूत कोर बनाए रखने की कोशिश की है। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने जिन पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उनमें हरमनप्रीत कौर, नताली सिवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी. कमलिनी शामिल थीं। अमेलिया कर को जोड़कर मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम को और अधिक संतुलित और खतरनाक बना दिया है।

अमेलिया कर का बेस प्राइज था 50 लाख रुपये

अमेलिया कर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद अमेलिया ने ऑक्शन में उतरते हुए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये तय किया। बोली शुरू होते ही यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच उन्हें हासिल करने की जोरदार जंग छिड़ गई। कुछ ही मिनटों में अमेलिया की कीमत 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई और नीलामी हॉल में माहौल और भी रोमांचक हो गया।

मुंबई इंडियंस ने मारी अंतिम बाजी

इसके बाद जैसे ही बोली 2 करोड़ रुपए के ऊपर गई। यूपी वॉरियर्स की टीम पीछे हट गई। बाद में इस बिडिंग वॉर में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली और उन्होंने अमेलिया कर को 3 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इस तरह से मुंबई ने उन्हें बेस प्राइज से 6 गुनी ज्यादा कीमत पर खरीद लिया। वह पहले भी मुंबई की टीम के लिए अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने अभी तक WPL के तीनों सीजन में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने कुल 437 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने 40 विकेट झटके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड को दिलाया था खिताब

अमेलिया कर न्यूजीलैंड की शीर्ष ऑलराउंडर्स में शुमार की जाती हैं। वह अब तक कीवी टीम के लिए 88 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1453 रन बना चुकी हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने 95 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेलिया कर पूरे टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने न सिर्फ 15 विकेट झटके बल्कि 135 अहम रन भी बनाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने खिताब अपने नाम किया और अमेलिया कर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles