एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की 34वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, रीवा में हुआ। समापन समारोह के दौरान आगामी 35वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी नर्मदापुरम क्षेत्र को सौंपी गई। इस अवसर पर प्रांतीय स्पोर्ट्स क्लब का ध्वज नर्मदापुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष बसारत खान को विधिवत रूप से सौंपा गया। ध्वज हस्तांतरण के साथ ही नर्मदापुरम क्षेत्र ने अगली प्रतियोगिता के सफल आयोजन का दायित्व ग्रहण किया।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 34वीं प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रीवा क्षेत्र की सराहना की और कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं विभागीय कर्मचारियों में आपसी सहयोग, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि नर्मदापुरम में होने वाली 35वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता भी इसी उत्साह और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित की जाएगी।
35वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नर्मदापुरम करेगा, क्लब का ध्वज सौंपा गया
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

