24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

नासिर हुसैन बोले – हरमनप्रीत को हीली जैसा प्रदर्शन करना होगा, आज भारत-इंग्लैंड आमने-सामने

कोलंबो: महिला वनडे विश्व कप में आज भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इस मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को जीतना है, तो हरमनप्रीत को वही प्रदर्शन करना होगा जो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पिछले मैच में किया था।

हुसैन ने कहा, “हरमनप्रीत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड शानदार रहा है। वे बड़े मैचों में हमेशा अच्छा खेलती हैं और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी वे भारत के लिए निर्णायक पारी खेलेंगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारतीय टीम सिर्फ स्मृति मंधाना और शैफाली रावल पर निर्भर नहीं है। पूर्व कप्तान ने हरलीन देयोल के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “हरलीन ने बेहतरीन खेल दिखाया है। स्ट्राइक रेट की तुलना करते समय हमें यह समझना होगा कि पावरप्ले में बल्लेबाजी करने वालों और बाद में आने वाले बल्लेबाजों की स्थिति अलग होती है।”

भारत को इस वर्ल्ड कप में लगातार दो हार झेलनी पड़ी है और टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड का अभियान अब तक अजेय रहा है। सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत अब तक चार मैचों में सिर्फ 71 रन बना सकी हैं। आज का मैच उनके और टीम इंडिया दोनों के लिए अहम साबित हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles