19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 5, 2025

National Athletics: खेल अकादमी के श्याम मिलन ने स्वर्ण, समरदीप ने रजत और दीक्षा ने जीता कांस्य पदक

भोपाल: 27 से 30 जून 2024 तक 63rd National Inter State Senior Athletics championship 2024 का आयोजन पंचकुला (हरियाणा) में किया गया जिसमे खेल अकादमी के खिलाडिय़ों ने तीन पदक अर्जित किये। इसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। अकादमी के खिलाड़ी श्याम मिलन बिन्द ने 400 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

अकादमी के शॉटपुट खिलाड़ली समरदीप ने रजत पदक अर्जित किया। 1500 मीटर दौड़ में अकादमी की खिलाड़ी के.एम. दीक्षा ने कांस्य पदक अर्जित किया। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर मंत्री खेल और युवा कल्याण विश्वास कैलाश सारंग ने तीनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है –

1) 400 मीटर दौड़ : 800 मीटर प्रतियोगिता में शियाम मिलन बिंद ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता का रजत परक केरला के रिजॉय जे ने और कास्यं पदक हिमाचल के अनिकेश चौधरी ने जीता।

2) शॉटपुट : अकादमी के शॉटपुट खिलाड़ी समरदीप ने रजत पदक अर्जित किया। उन्होंने 19.68 मीटर गोला फेंका और रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक ओलम्पियन तेजेन्दर पाल सिंह तूर ने अर्जित किया। तेजेन्दर पाल सिंह तूर ने 19.93 मीटर गोला फेंका। उत्तर प्रदेश के आर्यन त्यागी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ, उन्होंने 18.02 मीटर गोला फेंका।

3) 1500 मीटर दौड़ : अकादमी की खिलाड़ी के.एम. दीक्षा ने 1500 मीटर दौड़ में 4.18.38 सेकण्ड का समय निकाल कर कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिा का स्वर्ण वेस्ट बंगाल की लिलि दास ने 4 .13.87 सेकण्ड का समय निकालकर अर्जित किया। दिल्ली की चंदा ने 4.14.85 का समय निकालकर रजत पदक अर्जित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles