27.1 C
New Delhi
Monday, May 12, 2025

नेशनल शतरंजः अश्विन, मृदुहास और काव्यांश अग्रवाल की विजयी शुरुआत

देश के 168 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
भोपाल। मप्र के अश्विन डेनियल, मृदुहास त्रिपाठी और काव्यांश अग्रवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर आठवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विजयी अागाज किया है। भोपाल में मंगलवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में देश भर के 168 खिलाड़ी एक-दूसरे का चुनौती दे रहे हैं। पहले दिन लगभग सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की है।
पहले दिन जीतने वालों में पुनीत जायसवाल (दिल्ली) उमेश कुन्दरू (दिल्ली), कर्तव्य आनंदकत (गुजरात), महेंद्र इंद्रजीत (महाराष्ट्र), देवेश आनंद नाईक (गोवा), देवार्थ तिवारी (छत्तीसगढ़)अश्विन डेनियल (मध्य प्रदेश) अभिराज सिंह (मध्य प्रदेश) एमआर सूरज (केरल),श्रीकांत (आंध्रप्रदेश), जोय चैहान (गुजरात), करन आर त्रिवेदी (गुजरात), संचित आंनद (दिल्ली), बेनर्जी अशुतोष (छत्तीसगढ़), फातिमा आबदीन (केरला), मृदुहास त्रिपाठी (मध्य प्रदेश), काव्यांष अग्रवाल (मध्यप्रदेश), हिमांशु मुदगल और पंकज शर्मा (पंजाब) शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles