भोपाल: उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में आज मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जुडो में 1 स्वर्ण व 1 रजत, रेसलिंग में 1 स्वर्ण और कैनोइंग में 1 रजत पदक आपने नाम किये। जुडो, अंडर 90kg व्यक्तिगत पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के ब्रम्ह वत्स ने एस.एस.सी.बी. के अजय कुमार के खिलाफ स्वर्ण पदक आर्जित्त किया। वहीँ जुडो अंडर 63kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की हिमांशी टोकस ने उत्तराखंड की उन्नति शर्मा के खिलाफ रजत पदक आर्जित किया। काफी कड़े मुकाबले के बाद अंतिम क्षणों में होल्ड में फसने के कारन हिमांशी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह आज मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड नेशनल गेम्स के पदक समारोह में उपस्तिथ थे। उन्होंने खिलाडियों को मैडल पहनाते हुए, मध्य प्रदेश के ब्रम्ह वत्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। रेसलिंग अंडर 50kg, प्रतियोगिता के व्यक्तिगात महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की स्टार खिलाडी शिवानी नन्दलाल पवार ने स्वर्ण पदक आपने नाम किया। शिवानी इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्वा कर चुकी हैं।
कैनोइंग, मेंस स्प्रिंट C1 1000 मी., व्यक्तिगत पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के अरविन्द वर्मा, 4:05.968 मिनट का समय निकल कर,काटें की टक्कर के बाद रजत पदक अपने नाम किया। वह मात्र 697 मिलिसेकंड (सेकंड का हजारवां हिस्सा) से एस.एस.सी.बी. के ज्ञानेश्वर (समय – 4:05.271) के खिलाफ स्वर्ण पदक चुक गए।
आज के प्रमुख परिणाम
स्वर्ण जुडो – अंडर 90kg, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग: मध्य प्रदेश के ब्रम्ह वत्स ।
रेसलिंग – अंडर 50kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग: मध्य प्रदेश की शिवानी नन्दलाल पवार।रजत कैनोइंग मेंस स्प्रिंट C1 1000 मी., व्यक्तिगत पुरुष वर्ग: मध्य प्रदेश के अरविन्द वर्मा, समय 4:05.968-, स्वर्ण एस.एस.सी.बी. के ज्ञानेश्वर, समय – 4:05.271,कांस्य – हरयाणा के हर्ष, समय – 4:11.015,जुडो – अंडर 63kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग: मध्य प्रदेश की हिमांशी टोकस ।
अन्य परिणाम
जुडो- 70kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग: मध्य प्रदेश की महिमा पाठक रिपिचेज में हार कर प्रतियोगीता से बाहर हो गयी।मलखम्ब – सुचना मिलने तक मलखम्ब के मुकाबले जारी थे।शूटिंग – स्कीट व्यक्तिगत पुरुष वर्ग: मध्य प्रदेश के रितुराज सिंह बुंदेला ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।व्यक्तिगत महिला वर्ग मध्य प्रदेश की वंशिका तिवारी, शिवानी रैकवार, और मोहिका सिसोदिया ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
कल के महत्वपूर्ण मुकाबले
मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कल मलखम्ब, कैनोइंग और कयाकिंग, शूटिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, जुडो, और रेसलिंग में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
खेल मंत्री की शुभकामनाएँ
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडियों द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा की यह स्वर्णिम जीत मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित कर रही है। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।