17.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

नेशनल गेम्स 2025: बास्केटबॉल में मध्य प्रदेश का ऐतिहसिक प्रदर्शन, पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, महिला वर्ग में मिला कांस्य

– पदक तालिका में मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर खिसका

भोपाल: मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेलो मे अपना परचम लहराया। राज्य की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, तो महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त स्लालम प्रतियोगिता में पल्लवी जगताप ने रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश की पदक तालिका को और मजबूत किया। एक दिन पहले पदक तालिका में चौथे स्थान पर चला रहा मध्यप्रदेश आज पांचवें स्थान पर खिसक गया है। आज मप्र के खाते में 11 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक के साथ कुल 23 पदक हैं।

उत्तराखंड में चल रहे 38 वे राष्ट्रीय खेल में आज मध्य प्रदेश की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में केरल को 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह पहला अवसर है जब राज्य की टीम ने किसी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। स्वर्ण पदक विजेता पुरुष टीम में सोन कुमार शर्मा, तुषल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ब्रिजेश तिवारी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में भी मध्य प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और तमिलनाडु की टीम को 14-12 से हराकर कांस्य पदक जीता। टीम में खुशी पाल सिंह, मोना गोस्वामी, रिया प्रमोदखुंगाड्कर, याशिका सिंघ्गल ने शानदार खेल दिखाया।

स्लालम में पल्लवी ने रजत पदक जीता 

1 वीमेन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पल्लवी जगताप ने 673.426 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक अर्जित किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण उत्तराखंड की रीना सेन ने (319.262 सेकंड) जीता तो कांस्य आंध्र प्रदेश की दोड्डी चेतना भगवती ने (683.154 सेकंड) में जीता।

अन्य परिणाम

महिला हॉकी: मध्य प्रदेश की टीम ने पहले मुकाबले में कर्नाटक को 4-1 से हराया। पुरुष हॉकी: मध्य प्रदेश और मणिपुर का मुकाबला 3-3 के स्कोर के साथ ड्रॉ हुआ। रोइंग में पुरुष क्वाड्रूपल व्यक्तिगत मुकाबले में मध्य प्रदेश के सुशील ने फाइनल में जगह बनाई।

बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन

विमेंस लाइट फ्लाई (52 किग्रा): मलिका कुलबीर सिंह (म.प्र.) ने महाराष्ट्र की अंजलि को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विमेंस फेदर वेट (57 किग्रा): माही अमरनाथ लंबा (म.प्र.) ने चंडीगढ़ की आरती को 5-0 से पराजित किया। विमेन वेल्टर वेट (66 किग्रा): मध्य प्रदेश की मंजू शांतिलाल बामोरिया उत्तराखंड की काजल से 4-1 से हारकर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं। मेंस हैवी वेट (92 किग्रा): पारस (म.प्र.) ने चंडीगढ़ के सावन को 5-1 से हराया।

बुधवार के महत्वपूर्ण मुकाबले

मप्र के खिलाड़ी कल ताइक्वांडो, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग, स्लालोम, बॉक्सिंग, हॉकी और शूटिंग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। रोइंग में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी 9 इवेंट्स में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। स्लालोम के 2 इवेंट्स में स्वर्ण पदक की दावेदारी करेंगे। जबकि प्रदेश के खिलाड़ी शूटिंग के राइफल 50 मीटर 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलेंगे।

खेल मंत्री और अधिकारियों ने बधाई

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी बास्केटबॉल टीम, प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ और मध्य प्रदेश बास्केटबॉल संघ को बधाई दी। उन्होंने कल के मुकाबलों के लिए रोइंग और स्लालोम के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएँ दीं। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles