33.4 C
New Delhi
Thursday, May 29, 2025

राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स : म.प्र. अकादमी के खिलाडिय़ों ने जीते 6 पदक

भोपाल: 30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगलौर (कर्नाटक) में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल अकादमी के खिलाड़ी श्याम मिलन बिंद ने 800 मी. इवेन्ट में 1:49.83 समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया।इसके पहले प्रतियोगिता में ही अकादमी के शॉटपुट खिलाड़ी समरदीप गिल ने 15 मेन शॉटपुट इवेन्ट में 19.27 मी. लम्बा गोला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मध्यप्रदेश के अभिलाश सक्सेना ने 18.53 मी. गोल फेंककर रजत पदक और एसएससीबी के दानबीर सिंह ने 18.51 मी. का गोला फेंक कर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण 3 रजत और 1 कांस्य सहित 6 पदक प्राप्त किये हैं।

पदक विजेता खिलाडिय़ों का विवरण इस प्रकार है : रीतेश ओहरे 1500 मी. 3:47.41 सेकेण्ड स्वर्ण, समरदीप सिंह गिल 15 मेन शॉटपुट 19.27 मी. स्वर्ण, सुनील डाबर 5000 मी. 14:00.50 सेकेण्ड रजत, दीक्षा 1500 मी. 4:25.91 सेकेण्ड रजत, अंशु पटेल पोल वॉल्ट 5.00 मी रजत, श्याम मिलन बिंद 800 मी. 1:49.83 सेकेण्ड कांस्य।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles