32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

भोपाल के बड़े तालाब में 26 नवंबर से नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शुरू, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया निरीक्षण

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बड़े तालाब में 26 से 30 नवंबर तक 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भारतीय रोइंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगी, जिसमें 23 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समय पर पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंध, जलपोत संचालन, प्रशिक्षण क्षेत्र, उपकरणों की उपलब्धता और तकनीकी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।मंत्री सारंग ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े तालाब के प्राकृतिक और मनोरम वातावरण में होने वाली यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास अनुभव होगी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स को नई दिशा मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बड़े अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल रोइंग खेल में मध्यप्रदेश फिलहाल राष्ट्रीय चैंपियन है, जो राज्य की खेल नीतियों और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।  निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, रेस ट्रैक मार्किंग, तकनीकी टीम और दर्शकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रतियोगिता स्थल पर विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सभी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles