23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

नवदुनिया व मेट्रो पोस्ट की रोमांचक जीत

भोपाल। प्रभात शुक्ला और ललित कटारिया के दोहरे प्रदर्शन की मदद से नवदुनिया ने दैनिक जागरण को पांच रनों से हराकर 21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक जीत दर्ज की है। दिन के दूसरे मैच में मेट्रो पोस्ट ने नेपाल दूत को 79 रनों से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर दिन के पहले मैच में नवदुनिया ने सात विकेट पर 158 रन बनाए। इसमें प्रभात शुक्ला ने 63 तथा ललित कटारिया ने 34 रनों की पारी खेली। जागरण की ओर से दीपक वाजपेयी ने दो विकेट लिए। जबकि आनंद, संतोष और शशि शेखर को एक-एक सफलता मिली। जवाब में दैनिक जागरण 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन तक पहुंच पाया। इसमें दीपक वाजपेयी ने 57 और शशि शेखर ने 41 रनों की पारी खेली। कप्तान मृगेंद्र सिंह सात रनों का योगदान दे सके। नवदुनिया की ओर से ललित कटारिया ने चार और प्रभात शुक्ला ने तीन विकेट झटके। दिन के दूसरे मैच में मेट्रो पोस्ट ने सात विकेट पर 199 रन बनाए। इसमें देवेंद्र ने 55 वीरेंद्र वैद्य 37 तथा कप्तान डा. विवेक ने 27 रनों की पारी खेली। अजय और फैजल ने दो विकेट लिए। जवाब में नेपाल दूत आाठ विकेट पर 120 रन बना पाया। अजीत ने 35 रन बनाए। विवेक और पंकज ने दो-दो विकेट लिए। देवेंद्र और नवदुनिया के प्रभात शुक्ला व ललित कटारिया संयुक्त डिजीआना मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत और मप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव मुमताज खान ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles