भोपाल | एनसीसीसी ने राकी क्लब को नौ विकेट से हराकर लिटिल मास्टर कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकतरफा जीत दर्ज की है। आलसेंट्स मैदान पर बुधवार को एनसीसीसी के सामने राकी क्लब मात्र 55 रन पर सिमट गया। उसकी ओर से अमन 16 और यश 15 रनों तक पहुंच पाए। सागर ने चार विकेट झटके। जवाब में एनसीसीसी ने 11 ओवर में एक विकेट पर जरूरी रन बना डाले। सागर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें एनसीसीसी के कोच भुवन शुक्ला ने पुरस्कृत किया।

