24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एनडी कॉलेज में हुआ खेलकूद का आयोजन

आगरा। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति द्वारा ब्लॉक बरौली अहीर में स्थित एनडी कॉलेज के खेल प्रांगण में खेलकूद का आयोजन, खेल आयोजक भगवान सिंह राजपूत द्वारा बड़ी भव्यता के साथ कराया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं खों-खों, कबड्डी, साइकिल रेस, रस्सा खींच, ऊंची कूद, लंबी कूद, आदि में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनडी ग्रुप के चेयरमैन लाल सिंह राघव द्वारा मशाल जलाकर किया गया। अन्त में खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के सह- संयोजक गजेन्द्र राजपूत ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सच्चा खिलाड़ी वो होता है जो हार से निराश नहीं होता। गजेन्द्र राजपूत ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ते हुए जीवन में कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य महेश शर्मा, भगवान सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, प्रियांशी, गजेन्द्र राजपूत, लाखन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles