26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मैच से पहले बोले नीरज चोपड़ा: दोहा में 90+ मीटर का थ्रो परफेक्ट नहीं था, सुधार पर कर रहा हूं काम

नई दिल्ली: भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने बुधवार को स्वीकार किया कि वह अभी अपनी तकनीक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। मई में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया था, जिसके बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने डायमंड लीग फाइनल्स से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मेरा रनअप तेज है, लेकिन मैं उस रफ्तार का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं। दोहा में 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो अच्छा था, लेकिन तकनीकी रूप से यह परफेक्ट नहीं था।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा ने आगे कहा, ‘अगर मेरा बायां पैर सीधा रहेगा और मैं परफेक्ट ब्लॉक का इस्तेमाल कर पाऊंगा, तभी यह एक अच्छा थ्रो होगा और तब मैं अपनी गति से पूरी तरह संतुष्ट हो सकूंगा।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह गुरुवार को बेहतर तकनीक से 92 मीटर का थ्रो कर सकते हैं, तो नीरज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘भालाफेंक में कुछ तय नहीं होता। कभी आप चार-पांच मीटर ज्यादा फेंक सकते हैं और कभी उम्मीद से कम भी।’

भालाफेंक में हवा के प्रभाव पर बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘यह थ्रो करने वाले पर निर्भर करता है कि वह हवा का इस्तेमाल किस तरह करता है। अगर आप सही लाइन से थ्रो करते हैं तो हवा आपकी मदद कर सकती है।’ वहीं, ज्यूरिख में कल बारिश होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि वह हर स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  नीरज ने कहा, ‘कल मौसम अच्छा न भी हो सकता है, शायद बारिश हो, लेकिन वह सभी खिलाड़ियों के लिए समान होगा। हमें मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा क्योंकि हालात कठिन होंगे। मैं हर परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles