24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महिला क्रिकेट में नया इतिहास: स्मृति मंधाना ने पूरे किए 10 हजार रन, मिताली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना शानदार लय में नजर आईं। अपनी पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने 27 रन पूरे किए, मंधाना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। इस पारी के साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। मंधाना ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं, जबकि ओवरऑल वह यह कारनामा करने वाली चौथी महिला खिलाड़ी बन गईं।

स्मृति मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं और इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय महिला बल्लेबाज मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन 291 पारियों में पूरे किए थे, जबकि मंधाना ने यह शानदार उपलब्धि महज 281 पारियों में हासिल कर ली। इसके साथ ही इस लिस्ट में मिताली राज अब दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाली बैटर

स्मृति मंधाना- 281 पारी
मिताली राज- 291 पारी
शार्लोट एडवर्ड्स- 308 पारी
सूजी बेट्स- 314 पारी

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी: 80 रन बनाकर मचाया धमाल

इस मैच में स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों पर 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से शानदार 80 रन की पारी खेली, हालांकि वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सकीं और आउट हो गईं। मंधाना ने पहले विकेट के लिए शैफाली वर्मा के साथ मिलकर 162 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। वहीं शैफाली वर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 1 छक्का और 12 चौकों की मदद से 79 रन बनाए।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

10868 रन – मिताली राज
10652 रन – सूज़ी बेट्स
10273 रन – शार्लोट एडवर्ड्स
10053 रन – स्मृति मंधाना
9301 रन – स्टेफनी टेलर
8352 रन- मेग लैनिंग

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles