30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से मिली मात

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोजा बिर्च पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4-1 से मात दी। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में जोर्डन ग्रांट की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर टीम ने 1-0 बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी न्यूजीलैंड ने ही बढ़त हासिल की, जब 23वें मिनट में ओलिविया मैरी ने दूसरा गोल दागा। भारतीय खिलाड़ी अनुपा बार्ला ने 31वें मिनट में फील्ड गोल दागकर स्कोर 1-2 किया। हालांकि, मेहमान टीम की ओर से दागा गया यह एकमात्र गोल था। तीसरे ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड की रशेल मेकान ने तीसरा गोल दागा। भारतीय टीम के डिफेंस के कमजोर होने का फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने डिएना रिची की ओर से 55वें मिनट में दागे गए चौथे गोल के दम पर भारत को 4-1 से हराया।
इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने गोल दागने की हर कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत डिफेंस के आगे उसकी हर कोशिश नाकाम हो गई। इस पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 16 मई को खेला जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles