नई दिल्ली : भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत वनडे क्रिकेट से करने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। हालांकि, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है और शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम की घोषणा जनवरी के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है। इससे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक दिलचस्प संभावित भारतीय टीम का चयन किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर की वापसी कराई गई है और साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है।
चैटजीपीटी (ChatGPT) ने 15 खिलाड़ियों की टीम में दो विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन को शामिल किया है। एआई ने श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दी है और साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत को इस चयन में बाहर रखा गया है। इसके अलावा अक्षर पटेल की टीम में वापसी नहीं कराई गई है। स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को चुना गया है, वहीं चार तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज को भी शामिल किया गया है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण संतुलित नजर आता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए एआई से चुनी गई भारतीय टीम
बल्लेबाज / ऑलराउंडर
शुभमन गिल (कप्तान) — फिट होकर वापसी के बाद टीम की कप्तानी करेंगे।
रोहित शर्मा — सीनियर ओपनर।
विराट कोहली — मिडिल ऑर्डर में अहम खिलाड़ी।
यशस्वी जायसवाल — संभावित ओपनिंग पार्टनर।
ऋतुराज गायकवाड़ — फॉर्म में हैं और चुने जाने की संभावना है।
श्रेयस अय्यर — चोट के बाद वापसी की उम्मीद है।
विकेटकीपर / बल्लेबाज
केएल राहुल (विकेटकीपर) — पहली पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज।
इशान किशन — हालिया फॉर्म के कारण संभावित बैकअप विकेटकीपर।
ऑलराउंडर / स्पिनर
रविंद्र जडेजा — मुख्य स्पिन ऑलराउंडर।
वाशिंगटन सुंदर — स्पिन सपोर्ट / ऑलराउंड विकल्प।
कुलदीप यादव — मुख्य स्पिनर।
तेज गेंदबाज
अर्शदीप सिंह — संभावित मुख्य तेज गेंदबाज।
हर्षित राणा — उभरते हुए तेज गेंदबाज, चुने जाने की संभावना है।
मोहम्मद सिराज — तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए मजबूत दावेदार।
प्रसिद्ध कृष्णा — तेज गेंदबाजी को सपोर्ट करने के लिए संभावित खिलाड़ी।
AI की ओर से ये अहम जानकारी
टी20 सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को वनडे मैचों में आराम दिया जा सकता है। इसी बीच ऋषभ पंत की टीम में जगह फिलहाल खतरे में नजर आ रही है, जबकि मौजूदा हालात को देखते हुए ईशान किशन के चुने जाने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। वहीं, अगर श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट रहते हैं तो उनकी वापसी तय मानी जा रही है, जिससे भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।

