27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: बुमराह और दिग्गज ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल

नई दिल्ली: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है, जबकि वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही होने की संभावना है।

न्यूजीलैंड सीरीज: बुमराह और हार्दिक को टीम में जगह नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है। इस फैसले के पीछे टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखना बताया जा रहा है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी कीवी टीम के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20आई मुकाबले नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होंगे। इससे पहले तीन वनडे मैच 11 जनवरी (बड़ौदा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) को खेले जाएंगे। बुमराह और हार्दिक पांड्या को वनडे मैचों के लिए चुने जाने की संभावना कम है ताकि वे ज्यादा अहम टी20 सीरीज के लिए फ्रेश रह सकें। वनडे टीम की घोषणा 4-5 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है।

ऐसा माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि भारत के T20 वर्ल्ड कप खिताब के लिए अहम इन दोनों खिलाड़ियों को वनडे मैचों से आराम दिया जाए। हार्दिक पंड्या, जो केवल व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं, फिटनेस की समस्याओं के कारण मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह, जिनके वर्कलोड पर टीम कड़ी नजर रखती है, उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles