33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

आरपीएम के तैराकों ने जीते 152 पदक

भोपाल। 46वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आरपीएम डॉल्फिन अकादमी के तैराकों ने 152 पदक जीते,जिसमें 83 स्वर्ण, 40 रजत और 29 कांस्य शामिल है। अकादमी की आध्या खरे स्टार खिलाड़ी के रूप में उभरीं। उन्होंने अकेले 11 स्वर्ण, चार रजत जीते। आध्या के अलावा सानिध्य चौकसे, इशिता परिहार एवं अंकिता रावत ने एकल चैंपियनशिप भी अपने नाम की। इशिता ने छह, सानिध्य ने पांच तथा अंकिता रावत ने छह स्वर्ण जीते। जबकि निनाद जैन ने छह, आदित्य प्रताप ने पांच स्वर्ण जीते। कार्तिकेय गुप्ता, स्वयं ताकलकर, यशप्रताप ने चार-चार स्वर्ण अपने नाम किए। निमिषा भट्टाचार्य और कुशाग्र मेहरा ने तीन-तीन स्वर्ण जीते। दो-दो स्वर्ण जीतने वालों में सुमेधा दुबे, राइमा , अशलेषा सप्रे, मैत्री गुप्ता, दिविजा कुशवाह, अलमान जारा सिद्दीकी, अक्षरा त्रिपाठी और माइरा शामिल हैं। कनिष्क गुप्ता, वंशज खन्ना, नवनीता सिंह, सौरभ वर्मा, हमजा सिद्दीकी और शाश्वत ताकलकर को एक-एक स्वर्ण मिले।
रजत व कांस्य पदक विजेता:
कामाक्षी गौड़ा, रिमाज हसन, वयमं खन्ना। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अकादमी के डायरेक्टर व कोच सीएस धाकड़ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles