27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

राष्ट्रीय यूथ चेस चैंपियनिशप में निरंजन की लगातार 5वीं जीत, बनाई एकल बढ़त

भोपाल | कर्नाटक के निरंजन नवलगुंड ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रीय यूथ चेस चैंपियनिशप में एकल बढ़त बना ली है। वह पांच राउंड के बाद पांच अंक लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कर्नाटक के ए. बालकिशन को हराया। महाराष्ट्र के पुष्कर दारे और तेलंगाना के साई बसवांथ 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर है। मप्र के अश्विन डेनियल और नित्यता जैन 3.5 अंक के साथ खेल रहे हैं। भोपाल के एक होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को दारे ने उड़ीसा के राजेश नायक को हराया। तेलंगाना के बसवान्थ ने अपने ही प्रदेश के पार्थ सारथी को हराया। इस बीच मप्र के डेनियल ने तमिलनाडु के संजय जीजी के साथ ड्रा खेला। बंगाल के कुंडु को आंध्रप्रदेश के चैतन्य श्रीराम ने हराया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles