22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

टी20 टीम से बाहर होने के बाद नितीश रेड्डी का धमाकेदार जवाब: हैट्रिक समेत ऑलराउंड चमक

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए सुपर लीग मुकाबले में मध्य प्रदेश ने आंध्रा को 4 विकेट से हराया। हालांकि आंध्रा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने गेंदबाज़ी में शानदार हैट्रिक झटकी और बल्लेबाज़ी में भी चमक दिखाते हुए टीम के लिए उपयोगी रन जोड़े।

उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन को टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सेलेक्टर्स के लिए एक करारा जवाब माना जा रहा है। नितीश ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया क्योंकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टी20 टीम से हटा दिया गया था। इस मैच में आंध्रा पहले बैटिंग करते हुए 19.1 ओवर में 112 के स्कोर पर सिमट गई तो वहीं इसके बाद मध्यप्रदेश ने 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।

नितीश रेड्डी ने दिखाया ऑलराउंड कमाल

आंध्रा की ओर से नितीश रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 ओवर में 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने हर्ष गवाली, हरप्रीत सिंह भाटिया और कप्तान रजत पाटीदार को लगातार आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। गेंदबाजी के साथ-साथ नितीश ने पहली पारी में 3 चौकों की मदद से 25 रन का उपयोगी योगदान भी दिया। आंध्रा के लिए नितीश के अलावा एस. भरत ने 39 रन की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम की स्थिति मजबूत की।

इस मैच में मध्यप्रदेश को जीत के लिए बड़ा लक्ष्य नहीं मिला था, लेकिन इसके बावजूद टीम ने 6 विकेट गंवा दिए। मध्यप्रदेश के लिए वेंकटेश अय्यर ने 22 रन, ऋषभ चौहान ने 47 रन और राहुल बॉथम ने नाबाद 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम शुक्ला ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि त्रिपुरेश सिंह ने 3 विकेट लेकर आंध्रा के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles