27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ओरिएंटल कॉलेज ने सिस्टेक गांधीनगर को कड़े मुकाबले में हराकर जीता खिताब

एनएसटी न्यूज, भोपाल। आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नॉलजी में आरजीपीवी नोडल लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आईईएस कैंपस के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में आईईएस कॉलेज सहित एलएनसीटी, एसआईआरटी, SATI विदिशा, सिस्टेक आरजीपीवी, बंसल और अन्य सहित कुल 16 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की लीग मैचों की समाप्ति के बाद नॉकआउट चरण में सेमीफाइनल और फाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नॉलजी और ओरिएंटल कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में ओरिएंटल टीम 0(5) – 0(4) से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल सिस्टेक रातीबढ़ और सिस्टेक गांधीनगर के बीच खेला गया। इसमें पेनल्टी शूटआउट के तहत सिस्टेक गांधीनगर ने 0(4) – 0(2) से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज और सिस्टेक गांधीनगर आमने-सामने थे। कड़े मुकाबले में ओरिएंटल ने 1-0 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट डिफेंडर को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण आरजीपीवी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. के. टी. चतुर्वेदी और आईईएस यूनिवर्सिटी के सीईओ देवांश सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles