30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

28 वां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स स्पोर्ट्स अवॉर्ड 21 सितंबर को, 30 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

भोपाल। 28 वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) खेल अवॉर्ड समारोह का आयोजन 21 सितंबर 2023 को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभाग्रह, कोलार रोड, भोपाल में किया जाएगा। समारोह में देश-प्रदेश के 30 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष भी समारोह में 30 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड की घोषणा 10 सितंबर-2023 को की जाएगी।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि खेल समारोह में स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर, खेल रत्न, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफ टाइम, प्रशिक्षक, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार एवं खेल संस्थानों स्कूल, कॉलेज एवं क्लब को अवॉर्ड दिया जाएगा। अवार्ड के लिए खिलाड़ियों के आवेदन आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 27 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 30वें वर्ष में प्रवेश किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles