23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

NZ vs ENG: डकेट-बटलर फेल, रूट-ब्रूक भी नाकाम — न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की बड़ी नाकामी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार (29 अक्टूबर) को इंग्लैंड को सिर्फ 175 रन पर ढेर कर दिया, जिससे मेहमान टीम एक बार फिर बैकफुट पर नजर आई। यह लगातार दूसरा मैच था जब इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। पहले वनडे में भी इंग्लैंड की टीम मात्र 35.2 ओवर में 223 रन पर सिमट गई थी। अगर कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक नहीं लगाया होता, तो टीम शायद 100 रन के अंदर ही आउट हो जाती।

हेमिल्टन में दूसरे वनडे में भी जेमी स्मिथ, बेन डकेट और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी फेल रहे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक और जो रूट अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 10 साल बाद वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 रन के अंदर आउट हो गई। इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में वेलिंग्टन में वह 123 रन पर आउट हो गई थी। टिम साउदी ने 33 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

फिर फेल हुई इंग्लैंड की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने किया बुरा हाल

इंग्लैंड के लिए दूसरे वनडे में जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 34 और जो रूट ने 25 रन बनाए। इसके अलालाव जैकब बेथेल 18, सैम करन 17 और जेमी स्मिथ 13 ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जोस बटलर और आदिल रशीद 9-9 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स 3 और बेन डकेट 1 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों का कमाल, हर किसी ने लिया विकेट

न्यूजीलैंड ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सभी को विकेट मिला। ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। नाथन स्मिथ ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए। जैकब डफी, ज़कारी फाउल्केस, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। चोटिल मैट हेनरी की जगह ब्लेयर टिकनर को मौका दिया। इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। ल्यूक वुड की जगह जोफ्रा आर्चर को मौका दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles