24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

NZ vs SL, CWC 23 : न्यूजीलैंड के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, बारिश पैदा कर सकती है खतरा

बेंगलुरू
शुरूआती शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व कप में न्यूजीलैंड का अभियान मंद पड़ गया और अब श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को ‘करो या मरो' के मुकाबले में उसे हर हालत में लय फिर हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड के आखिरी लीग मैच पर बारिश का भी खतरा है। न्यूजीलैंड के आठ अंक है और उसे पता है कि हार या बारिश से मैच रद्द होने की दशा में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

अंकों का खेल
न्यूजीलैंड तालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी आठ अंक हैं। पाकिस्तान का रन रेट प्लस 0.036 है जबकि अफगानिस्तान का माइनस 0.338 है। इन दोनों के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है बशर्ते पाकिस्तान आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को या अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। ऐसे में न्यूजीलैंड को विशाल अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिसका रन रेट इस समय प्लस 0.398 है।

न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी
न्यूजीलैंड के लिए हालात बहुत अच्छे नहीं है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हालत में जीतना है। इंग्लैंड की तरह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी मैचों में नाकाम नहीं रहे लेकिन गेंदबाज जरूरत के समय चल नहीं सके। इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 400 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान के फखर जमां के आगे उसके गेंदबाज चल नहीं सके। कठिन हालात में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लय खो दी है। यहां तक कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के पास भी प्लान बी नहीं था।

चोटों का असर
बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर ने अकेले किला लड़ाने की कोशिश की है। अनियमित स्पिनर ग्लेन फिलिप्स पर निर्भरता भी पाकिस्तान के खिलाफ उजागर हो गई। बीच के और आखिरी ओवरों में कीवी गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ इसमें सुधार करना होगा। विश्व कप 2019 की उपविजेता कीवी टीम के प्रदर्शन पर प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों का असर रहा है। कप्तान केन विलियमसन, जिम्मी नीशाम, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल सके। विलियमसन ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं और अंगूठे की चोट के बावजूद उन्होंने दो अर्धशतक जमाए। उनकी गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने लगातार चार मैच गंवाए। रचिन रविंद्र ने काफी रन बनाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें इस लय को कायम रखना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने के बाद डेवोन कोंवे नहीं चल सके। वह 30-40 के स्कोर को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए।

सम्मानपूर्वक विदा लेना चाहेगा श्रीलंका
दूसरी ओर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम के पास पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा जैसे बल्लेबाज हैं। उसे भी अहम खिलाड़ियों की चोटों ने प्रभावित किया है। अब वह इस मैच में जीत के साथ सम्मानपूर्वक विदा लेने के इरादे से उतरेंगे।

टीमें :

न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंत चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।

समय : दोपहर दो बजे से।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles