34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

धोनी को वनडे कप्तान बने रहना चाहिए–कपिल देव

चेन्नई,भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास काफी अनुभव है और उन्हें तब तक टीम की अगुवाई करना जारी रखना चाहिए जब तक वह इस काम के लिये अच्छे हैं। कोहली बतौर टेस्ट कप्तान बेहतरीन काम कर रहे हैं, और समय समय पर ऐसी बातें भी चलती रहती हैं कि उन्हें सीमित ओवरों की भी कप्तानी सौंप देनी चाहिए।

कपिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को इसका जवाब ढूंढना चाहिए कि क्या हम धोनी को यह पूछने के लिये तैयार हैं। यह ज्यादा अहम है। मुझे लगता है कि अगर वह अच्छा कर रहा है तो उसे जारी रखना चाहिए। जब समय आयेगा तो धोनी शायद सभी तीनों प्रारूपों से बाहर हो जायेगा।’

धोनी और कोहली की बतौर कप्तान तुलना के बारे में कपिल ने कहा, ‘इसका जवाब देना जल्दबाजी होगी और एक बात और कि दो व्यक्ति अलग होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति अलग है। कोहली खुद को व्यक्त करता है जबकि धोनी शांत और चुप रहता है। मुझे लगता है कि तुलना करना बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों की अलग टीमें हैं और दोनों का रवैया अलग है।’ उन्होंने कहा, ‘चीजें बदल गयी हैं। कल आप मुझसे इन दोनों की तुलना बतौर कप्तान सौरव गांगुली से करने को कहोगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles