भोपाल। ओडिशा ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड एसपीएसबी को 6-0 से हराकर सातवीं जूनियर नेशनल ए डिवीजन बालक हॉकी चैंपियनशपि जीत ली। ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा एसपीएसबी पर पूरे समय भारी पड़ी। गोल की शुरुआत 12वें मिनट में जो शुरू हुई वह अंत तक चलती रही। पहला गोल अमित चिरमाको ने 12वें मिनट में किया, तो आखिरी गोल 70वें मिनट में कृष्णा तिरकी ने दागा। इस बीच सुमन कुमार ने 18तथा सुराज मिंज ने 29 और 35वें मिनट में गोल किए। एक गोल अश्विन कुमार की स्टिक से आया। अश्विन ने यह गोल 59वें मिनट में किया। पहले हाफ तक ओडिशा एसपीएसबी पर (4-0)चौका जमा चुका थी। प्रतियोगिता का समापन खेल संचालक उपेंद्र ने जैन ने किया। महिला हॉकी में राजस्थान ने असम को 5-4 से, आंध्र ने पुडुचेरी को 20-0 से, बंगाल ने विदर्भ को 9-0 से हराया। जबकि पंजाब ने साई इंडिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला।