भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में सद्भावना दौड़ का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर किया गया। प्रदेश भर में 50 हजार से अधिक प्रतिभागियो ने सद्भावना दौड़ में भागीदारी की। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आगर, अनूपपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा, धार, गुना, डिंडोरी, हरदा, ग्वालियर, जबलपुर, होशंगाबाद, झाबुआ, इंदौर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मंडला, नरसिंहपुर, मुरैना, नीमच, रतलाम, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, टीकमगढ़, उमरिया एवं निमाड़ी जिलों सहित सभी जिलों में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया था। जिला स्तर पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में युवाओं ने विशेष रूप से उत्साह दिखाया। प्रदेश भर में आयोजित इस दौड़ में 50 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। युवाओं में इस दौड़ के प्रति अत्यधिक जागरूकता देखी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी दौड़ में उत्साह दिखाया। यह दौड़ इसलिए भी विशेष रही क्योंकि ना केवल इस दौड़ से युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित किया गया बल्कि प्रत्येक जिले में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण को भी और अच्छा बनाने का प्रयास किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में प्रत्येक जिले में वृक्षारोपण किया गया। यह दौड़ फिटनेस और पर्यावरण के साथ-साथ सद्भावना के उद्देश्य को लेकर भी आयोजित की गई थी। इस दौड़ के माध्यम से विभिन्न जाति, सम्प्रदाय एवं आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने इसे सार्थक किया।
भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दो हजार प्रतिभागियों ने लिया सद्भावना दौड़ में हिस्सा
तात्या टोपे राज्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के खेल और युवा कल्याण एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, विधि विधायी कार्य, जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी एवं विधायक कालापीपल श्री कुणाल चैधरी के विशिष्ट आतिथ्य में सद्भावना दिवस पर सभी अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने प्रदेश भर में आयोजित सद्भावना दौड़ एवं वृक्षारोपण की जानकारी अतिथियों को दी। डाॅ. थाउसेन ने भोपाल में आयेाजित मुख्य कार्यक्रम की भी जानकारी अतिथियों को दी। अपने उद्बोधन मंे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी ने राजीव गांधी जी को सद्भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने अथक प्रयासों से युवाओं को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया।
प्रदेश के खेल और युवा कल्याण एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। राजीव गांधी जी ने खेलांे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। भारत में आयोजित एशियाई खेलों में राजीव गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे युवाओं तथा नवीन तकनीक के समर्थक थे। जिसके कारण उन्होंने खेलों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सद्भावना के भाव को पूरे देश में फैलाने का प्रयास किया। इस हेतु उन्होंने अथक प्रयास किए थे।
विधि विधायी कार्य, जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए बताया कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने नवीन तकनीक तथा युवाओं को प्रोत्साहित किया। अपने कार्यकाल में राजीव गांधी जी ने भारत के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिलाया, यह युवाओं को अवसर प्रदान करने का एक प्रयास था।
संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने सभी प्रतिभागियों को सद्भावना की शपथ दिलायी। इस अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ को आमंत्रित अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर 14 से 18 आयुवर्ग, 18 से 45 आयुवर्ग तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 5.7 किलो मीटर की दौड़ रखी गई थी। प्रतिभागियों ने इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौड़ में दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
सद्भावना दौड़ के परिणाम
14 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालक) –
अजय सिंह कुशवाह प्रथम, अर्जुन वास्कले द्वितीय और लोकेन्द्र सिंह गुर्जर तृतीय स्थान।
14 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) –
बुशरा खान गौरी प्रथम, रंजना पटेल द्वितीय और सोनम परमार तुतीय स्थान।
18 से 45 वर्ष आयु वर्ग (पुरूष) –
अनिल बामनिया प्रथम, राजेश सिसोदिया द्वितीय और सर्वजीत पटेल तृतीय स्थान।
18 से 45 वर्ष आयु वर्ग (महिला) –
मनीषा प्रथम, पायल यादव द्वितीय और काजल तृतीय स्थान।
45 वर्ष से अधिक (पुरूष वर्ग) –
महेन्द्र सिंह प्रथम, भगवान सिंह द्वितीय और अशोक बाथम तृतीय स्थान।
45 वर्ष से अधिक (महिला वर्ग) –
किरण भारद्वाज प्रथम एवं कमला शिंदे द्वितीय स्थान।
पुरस्कार वितरण
विजेताओं को पुरस्कार वितरण खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी, जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी तथा विधायक काला पीपल श्री कुणाल चैधरी के कर-कमलों से किया गया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र तथा ट्राॅफी प्रदान की गई। संचालक खेल डाॅ. एस.एल. थाउसेन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
वृक्षारोपण
सद्भावना दिवसा के अवसर पर तात्या टोपे राज्य खेल परिसर के पार्किंग स्थल पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुलिस बैंड एवं एरोबिक का प्रदर्शन रहे आकर्षण का केन्द्र
इस अवसर पर पुलिस बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। प्रतिभागियों के वार्मअप हेतु आयोजित एरोबिक की प्रस्तुति एरोबिक टेªनर कपिल सिंह ठाकुर ने दी। प्रतिभागियों ने एरोबिक में विशेष उत्साह दिखाया।