34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रजत जीतने पर गौरव को मिला दो लाख रु. का इनाम

भोपाल। कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में पिछले दिनों आयोजित इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले म.प्र. राज्य बाॅक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी गौरव चैहान ने आज प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए गौरव चैहान की पीठ थपथपाते हुए शाबाशी और बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने गौरव चैहान को इस उपलब्धि के लिए दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की। खेल मंत्री ने बाॅक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वेच्छानुदान मद से बीस हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर मौजूद संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी गौरव चैहान को बधाई दी और उन्हें आगामी स्पर्धाओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
गौरव की उपलब्धियां
मध्य प्रदेश राज्य बाॅक्सिंग अकादमी के होनहार खिलाड़ी गौरव चैहान वर्ष 2009 से अकादमी में बाॅक्सिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हांेने वर्ष 2013 में पौड़ी गढ़वाल में आयोजित सेन्ट्रल जोन बाॅक्सिंग चैम्पियशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2014 में हैदराबाद में आयोजित आॅल इंडिया राष्ट्रीय बी.आर. अम्बेडकर बाॅक्सिंग चैम्पियन में गौरव चैहान ने दूसरा स्वर्ण पदक अर्जित किया। केरल में वर्ष 2015 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में गौरव चैहान ने रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने वर्ष 2016 में गोवहाटी में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में तीसरा स्वर्ण पदक अर्जित किया। वे अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल से बाॅक्सिंग खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles