22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अरेरा प्रीमियर लीगः जयहिंद हाउस सात विकेट से जीता

भोपाल | जयहिंद हाउस ने सत्यमेव हाउस को सात विकेट से हराकर अरेरा प्रीमियर लीग अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। अंकुर मैदान पर सत्यमेव जयते ने छह विकेट पर 102 रन बनाए। इसमें आर्यन सिंह ने नाबाद 40, युवराज सोलंकी ने 18 रन बनाए। जयहिंद की ओर से आलोक कांत ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए जयहिंद हाउस ने जरूरी रन 14 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। इसमें आलोक कांत ने नाबाद 54 रन बनाए। आलोक कांत प्लेयर आफ द मैच रहे। उन्हें अविनाश बुरबुरे ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles