नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में भारत के दो खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया, जबकि फाइनल मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इन दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप की चैंपियन बनने में सफल रही और देश को एक और बड़ी क्रिकेटिंग खुशी मिली।
संजू सैमसन ने 5 मैचों की पांच पारियों 321 रन इस टूर्नामेंट में बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं जसप्रीत बुमराह 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ लीडिंग विकेट टेकर बने। जबकि फाइनल में जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेकर टीम की जीत के हीरो बने। संजू सैमसन ने भी फाइनल मुकाबले में 46 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह सम्मान दो बार विराट कोहली ने जीता था, जिन्होंने 2014 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से यह अवॉर्ड हासिल किया था। वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह को यह खिताब मिला था। अब 2026 में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर यह अवॉर्ड जीतकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है।
जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?
प्लेयर ऑफ द मैच: जसप्रीत बुमराह
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन
विनर: भारत
रनर अप: न्यूजीलैंड
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (14)
सबसे ज्यादा विकेट: साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान, 383 रन)
किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
चैंपियन: भारत- $3 मिलियन (लगभग 27.48 करोड़)
रनर-अप: न्यूजीलैंड- $1.6 मिलियन (लगभग 14.65 करोड़)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड- $790,000 (लगभग 7.24 करोड़) प्रत्येक टीम
सुपर 8 स्टेज में पहुंचने वाली टीमें: $380,000 (लगभग 3.48 करोड़) प्रत्येक टीम
ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें: $250,000 (लगभग 2.29 करोड़) प्रत्येक टीम

