PAK vs ENG: पल्लीकेले में बारिश का खतरा, पाकिस्तान की बढ़ सकती है चिंता

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पड़े। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लीकेले में इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा सुपर 8 मैच खेलेगा। ऐसे में अगर इस मैच में भी बारिश ने दखल दिया, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसके बाद टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका से होना है और वहां हार मिलने की स्थिति में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसलिए पाकिस्तान चाहेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो। फिलहाल मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पल्लीकेले में बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है, जो दोनों टीमों और खासकर पाकिस्तान के लिए राहत की खबर है।

पल्लीकेले में बारिश का खतरा या साफ रहेगा आसमान?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को मैच के दिन पल्लीकेले में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी और शाम के समय बारिश का करीब ना के बराबर अनुमान है। यानी पाकिस्तान की टीम और वहां के क्रिकेट फैंस खुश हो सकते हैं। इस मैच में पूरे 40 ओवर का खेल देखा जा सकता है।

समय बादल छाए रहने का अनुमान मौसम का पूर्वानुमान बारिश की संभावना
11:00 AM 13% धूप 0%
12:00 PM 9% धूप 2%
1:00 PM 15% धूप 7%
2:00 PM 70% रुक-रुक कर बादल 7%
3:00 PM 28% धूप 7%
4:00 PM 23% धूप 7%
5:00 PM 19% धूप 7%
6:00 PM 15% मौसम साफ 6%
7:00 PM 14% मौसम साफ 2%
8:00 PM 13% मौसम साफ 2%
9:00 PM 12% मौसम साफ 2%
मैच से पहले जानें पल्लीकेले की पिच का मिजाज

सुपर 8 के पिछले मैच में यहां इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच नहीं हुआ था। लंबे समय तक पिच कवर्स से ढकी रही थी और बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही थी। अब इस मैच से पहले धूप है और पिच को सेटल होने का समय भी मिलेगा। इससे बल्लेबाजों के लिए कुछ मदद बनेगी। वहीं स्पिन का बोलबाला फिर भी इस पिच पर देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान के पास कई स्पिनर्स हैं, ऐसे में इंग्लिश टीम फंस सकती है क्योंकि श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भी उन्हें परेशान किया था। इसके अलावा शाम का यह मुकाबला है तो दूसरी पारी तक ओस का प्रभाव भी दिख सकता है। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी भी चुन सकते हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के स्क्वाड

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।

इंग्लैंड टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here