नई दिल्ली : इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक की जबरदस्त शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हरा दिया। सुपर-8 में लगातार दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल की अपनी सीट लगभग पक्की कर ली है।
वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। दो मैचों के बाद उसके खाते में सिर्फ एक अंक है। हालांकि टीम अभी पूरी तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन आगे की राह उसके लिए काफी कठिन हो गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 51 बॉल पर 100 रन ठोक दिए। इसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके बाद दूसरे सबसे बड़ा स्कोर विल जैक्स ने बनाए, उनके बल्ले से 23 बॉल पर 28 रन आए। सैम करन ने 15 बॉल पर 16 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में फिर अच्छा खेल नहीं दिखा पाई। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब सात बॉल पर सात रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सलमान अली आगर ने छह बॉल पर केवल 5 रन बनाए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जरूर अच्छी पारी खेली। उन्होंने 45 बॉल पर 63 रन बनाने का काम किया। उनके बल्ले से सात चौके और दो चौके लगाए।
बाबर आजम का बल्ला फिर नहीं चला, हालांकि उन्हें शुरुआत मिल गई थी। उन्होंने 24 बॉल पर 25 रनों की धीमी पारी खेली। फखर जमां ने 16 बॉल पर 25 रन तो बनाए, लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शादाब खान ने 11 बॉल पर 23 रन बनाए।
पाकिस्तान का स्क्वाड: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
इंग्लैंड का स्क्वाड: फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

