नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे पाकिस्तान ने 5 रनों से अपने नाम किया। मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले, लेकिन 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी और मैच 5 रन से हार गई।
हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना जरूरी था, जो संभव नहीं हो पाया। इसी के साथ पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर इस मुकाबले के साथ समाप्त हो गया।
श्रीलंका की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए उनके कप्तान दसुन शनाका के बल्ले से नाबाद 76 और पवन रत्नायके ने 58 रनों की पारी खेलनी लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अबरार अहमद ने तीन विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग में उतरे साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने टीम को इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत दी जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी देखने को मिली। फखर जमान जहां इस मैच में 84 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए तो वहीं साहिबजादा फरहान के बल्ले से 100 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान और श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड
पाकिस्तान – साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ।
श्रीलंका – पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामेंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा।

