23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पाकिस्तान ने खोला जीत का खाता, इंग्लैंड पहुंचा टॉप पर; भारत के सेमीफाइनल रास्ते पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली : महिला वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर बारिश ने खलनायक की भूमिका निभाई। मंगलवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस ड्रॉ के चलते पाकिस्तान ने भले ही अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया हो, लेकिन टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने का मौका बारिश ने छीन लिया। वहीं इंग्लैंड के लिए यह स्थिति फायदेमंद साबित हुई—न सिर्फ वह हार से बच गई, बल्कि पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

वहीं अब इंग्लैंड की टीम 4 मैचों में से तीन जीत और एक मैच बेनतीजा रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7 अंक के साथ पहुंच गई। हालांकि, इंग्लैंड का नेट रनरेट अभी ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। इस कारण वो नंबर 1 पर पहुंच गई। इंग्लैंड का नेट रनरेट वर्तमान में +1.864 है तो ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट +1.353 है। वहीं भारत चौथे स्थान पर ही है और पाकिस्तान 1 अंक से खाता खुलने के बाद भी आखिरी पोजीशन पर है।

भारत का खतरा अभी टला नहीं

भारतीय टीम की स्थिति पर नजर डालें तो वह इंग्लैंड की हार की उम्मीद कर रही थी और लगभग ऐसा होने भी वाला था। लेकिन बारिश ने खेल में बाधा डाल दी, जिससे इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों को एक-एक अंक मिला। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा, जिसमें भी भारतीय टीम पाकिस्तान की जीत की उम्मीद करेगी। क्योंकि टीम इंडिया को आगामी दो मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं, जो टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते को कठिन बना सकते हैं।

भारत ने अपने पहले दोनों मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीते थे। मगर उसके बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैचों में से अगर एक भी भारत हारा तो उसे दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड की टीम भारत के बाद पांचवें स्थान पर है। उसे अभी तीन मैच पाकिस्तान, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं।
अगर कीवी टीम वापसी करती है तो वह भारत के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। अभी तक न्यूजीलैंड ने अपने चार मैचों में से केवल एक ही जीत हासिल की है और एक मैच रद्द हुआ है। 3 अंकों के साथ टीम अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में न्यूजीलैंड को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे ताकि वह मुकाबले में बने रह सके। इसलिए भारत के लिए खतरा टालने का सबसे असरदार तरीका यही है कि वह अपने बाकी बचे सभी मैच जीतें। फिलहाल सेमीफाइनल का गणित स्पष्ट है—इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टॉप 2 स्थानों पर काबिज हैं और लगभग निश्चित तौर पर सेमीफाइनल की दौड़ में आगे बने रहने वाले हैं।

पाकिस्तान के साथ लगा दुर्भाग्य का साया

पाकिस्तान ने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 31 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 113 रनों का आसान लक्ष्य मिला। उन्होंने शुरुआती 6.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन भी बना लिए थे और जीत के लिए 79 रन बाकी थे। लेकिन फिर बारिश ने दस्तक दी और मैच रद्द हो गया, जिससे पाकिस्तान का मनोनुकूल परिणाम हासिल नहीं हो सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles