33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने होटल स्टाफ के साथ किया अनुचित व्यवहार, लगाया गया जुर्माना

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक सदस्य पर कैंडी में एक महिला होटल स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करने के बाद जुर्माना लगाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पाकिस्तानी टीम सुपर 8 राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई थी।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के सुपर 8 मैच से पहले हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार उस कथित खिलाड़ी ने टीम होटल में एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया था। इसके बाद उस महिला स्टाफ ने शोर मचाया जिसके बाद होटन के कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके हालात को काबू में किया। बाद में मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा को दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्डन क्राउन होटल के सीनियर अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की, लेकिन चीमा ने क्रिकेटर की तरफ से होटल मैनेजमेंट से माफी मांगी और गलत काम के लिए जुर्माना लगाकर उस समय मामला सुलझा लिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई

हालांकि उस क्रिकेटर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जब यह खिलाड़ी अपने घर लौटेगा, तो उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने पेश होने की उम्मीद है और उनके खिलाफ आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना है। पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में सफर पहले ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने सुपर 8 राउंड में आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था, लेकिन बेहतर रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles