37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

PARA ASIAN GAMES 2018: भारत ने 72 पदकों के साथ तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा

जकार्ता। भारत ने एशियाई पैरा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक अपनी झोली में डाले। जिसमें 15 स्वर्ण शामिल रहे। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा। चीन 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य से कुल 319 पदक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर रहा। जबकि दक्षिण कोरिया (53 स्वर्ण, 45 रजत और 47 कांस्य) दूसरे और ईरान (51, 42, 43) तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने जीते थे 33 पदक
वर्ष 2014 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने कुल 33 पदक अपने नाम किए थे जिसमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे। शनिवार को भारत के सभी पांचों पदक बैडमिंटन में आए। पुरूषों के एकल एसएल3 क्लास बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19 15-21 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पैरा शटलर तरूण ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। उन्होंने पुरूष एकल एसएल4 क्लास में चीन के युयांग गाओ को 21-16 21-6 से शिकस्त दी।
बैडमिंटन और शतरंज में भारत ने जीते सबसे ज्यादा पदक
मनोज सरकार ने पुरूष एकल एसएल3 में, मनोज सरकार और प्रमोद भगत तथा आनंद कुमार गौड़ा और नीतेश कुमार की जोड़ियों ने पुरूष युगल एसएल3-एसएल4 पेयर्स में कांस्य पदक जीते। पैरा एथलेटिक्स ने भारत को आधे पदक (36) दिलाए, जिसमें सात स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल रहे। बैडमिंटन और शतरंज में नौ-नौ जबकि पैरा तैराकी में आठ पदक मिले।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles