34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

11 साल का रिकॉर्ड तोड़कर परम ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश के तैराकों ने 44वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में गुरुवार को भी अपना स्वर्णिम सफर जारी रखा। यहां परम बिरथरे ने जहां 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण जीता। वहीं अद्वित पागे ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। एनी जैन के हाथ कांसा आया। पुणे में परम बिरथरे ने 200 मीटर बटर फ्लाय में 2:11:27 का समय निकालकर आॅरोन डिसूजा का रिकॉर्ड तोड़ाते हुए स्वर्ण जीता, वहीं 1500 मीटर फ्री स्टाइल बालक ग्रुप-1 में अद्वित पागे ने 16:06:43 का नया रिकॉर्ड बनाया। पागे ने सौरभ संगवेकर का रिकॉर्ड तोड़ा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles